कौन है ये, कहाँ से आते है,
कितनी मजबूरी इनकी,
जो फुटपाथ पर रात बिताते है?
क्या करूँ, कैसे मूंद लूं आँखे उनसे,
जो दिनभर हमारी मदद कर थककर,
खुद बेबस, रात अम्बर में ख़्वाब सजाते है?
लिखूँ लेख मैं भी क्या छापू किताबें,
या पत्थर हुए आंखों के सपनों की मैं तस्वीर निकालूं,
या दशकों के सफल-चपल- चलन से सीख लूं,
और ग़रीब-शोषित दल बनाके,
मैं भी सत्ता की नई सीढी लगा लूँ?
है नववर्ष का शोर, जश्न का दौर,
मैं किस नएपन को अपना लूं,
मैं भी सेल्फी-पार्टी-पोस्ट कर कोई अपना हैशटैग-रिजॉल्यूशन बना लूं,
या एक रात संग उनके बिताकर उनके सूखते ख़्वाबों में कुछ आशाओं के द्रव्य मैं डालूं??
आप सब खूबसूरत लोगों से आग्रह है कि बेशक आप इस नएपन का आलिंगन करे, इस जश्न के मौसम को जी भर जिये, पर जब आप जश्न को जा रहे हो और इस ठिठुरती सर्द में कोई बेघर बेसहारा, विकलांग, मानसिक विक्षिप्त दिखे तो प्लीज नज़रे न फेरे, सर्द बढ़ेगी अखबारों में गरीबी की क्रूरता भी छपेगी, सरकार और विपक्ष एक दूसरे से प्रश्न भी करेंगे, प्राइमटाइम पर अलग से डिबेट करने के लिए बड़े बड़े सामाजिक कार्यकर्ता और स्वघोषित इंडिपेंडेंट और तथ्यपूर्ण बात करने वाले पत्तलकार बात करेंगे, पर इसे हम और आप रोक सकते है, अपने आप को धन्य मां सकते है, दान के खुशी को बोले तो जॉय ऑफ गिविंग को महसूस कर सकते है और ऐसा प्रयास अगर नववर्ष के प्रथम दिन हो तो सकारात्मक विचार आपको विशेष बना देंगी, ऐसा ही एक प्रयास गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी Creacting India के युवाओं द्वारा किया जा रहा है, आप सभी इनका साथ दे सकते है, और आप इन्हें इनके इस मिशन में, जहाँ ये बेघर-बेसहारा फुटपाथ पर जीते लोगों के बीच ठंडे कपड़ों और कम्बलों का वितरण करते है, आप मदद कर सकते है। आपका मदद समाज में क्या परिवर्तन लाएगा यह दूरगामी परिणाम है पर आप एक क्षणिक सुख की अनुभूति करेंगे जब आपके होने से किसी की रात आसान हो जाएगी, जब किसी असहाय को यह यकीन हो जाएगा कि दुनिया में कुछ लोग है जो मदद को आगे आते है, सो आपसे करबद्ध निवेदन है खुद को रोके नहीं और इस नेक कार्य मे हमें मदद करे।
अगर आप इस मिशन से जुड़ना चाहते है, तो हमसे इन नम्बरों के माध्यम से जुड़े (+919939019824, +919939019824) या ईमेल करे creactingindia23317@gmail.com । हमें आपके साथ कि जरूरत है क्योंकि सर्द के इस कोहड़े के पार एक बड़ी संख्या है जिसे आपकी हमारी जरूरत है।
अपना सहयोग हमें इस एकाउंट (फोनपे) के माध्यम से दे सकते है – 9708473418
हमारा पता: क्रिएक्टिंग इंडिया, तीसरी मंजिल, रजनी हाउस, महारानी रोड, पचहट्टी, बोधगया


















