ठंड की रातें लम्बी हो जाती है, कोहरे क्रूर हो जाते है, और अहले सुबह अख़बार सदा के लिए सो गई उस जिंदगी पर राजनीति कर मखौल बनाती है।
हम दिल से चाहते है यह अन्याय दुनिया मे किसी के साथ न हो पर हम असमर्थ होते है पर एक कोशिश, छोटी ही सही पर ईमानदार, जो अगर कुछ चेहरों पर मुस्कान ले आये तो मेरा-आपका होना सफल हो जाएगा। हमें इस ठंड से लड़ने में उन असहायों की मदद करनी है, और हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप हमारी मदद करेंगे।
आपको ज्ञात हो कि 31 दिसम्बर की रात जब हम सब अपने लिए नववर्ष से उम्मीदों का आसमान मांग रहे होंगे तभी आपके आपकी मदद से असर्मथों तक आपका प्यार आपके सम्वेदनाओं की गर्माहट उनतक पहुंच रही होगी, और ईश्वर हम सबकी प्रार्थना सुनेगा, नया साल आपका हमारा, हम सबका बेहतर होगा। हमें खुशी होगी अगर आप हमें इस अवसर पर जॉइन करते है अन्यथा आप हमें सहयोग कर सकते है। मदद के लिए हमने ये विभिन्न सामग्रियां रखी है जिसमे आपकी सहभागिता अपेक्षित है।
सामग्री सहयोग शुल्क
1. कम्बल: 180₹
2. जूते: 350₹
3. स्वेटर: 300₹
4. शॉल: 200₹
5. मिठाई/स्नैक्स/भोजन: 100₹
अपना सहयोग हमें इस एकाउंट (फोनपे) के माध्यम से दे सकते है – 9708473418
आप अपनी इच्छानुसार सहयोग करे, बून्द बून्द से घड़ा भरेगा और हम गया के मजबूर लोगों की मदद करेंगे ऐसा निश्चय है।
आप अगर गर्म कपड़े देना चाहते है तो हमें इस पते पर भेजे या बताये हम कोशिश करेंगे की आपके घर से पिक कर लिया जाए….
हमारा पता: क्रिएक्टिंग इंडिया, तीसरी मंजिल, रजनी हाउस, महारानी रोड, पचहट्टी, बोधगया

Grat work Abhishek sir, keep it up God bless you.